Posts

Showing posts from October, 2018

एनडी तिवारी का 93 वर्ष की उम्र में निधन, 2 राज्यों के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता एनडी तिवारी का गुरुवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। 1925 में आज के ही दिन तिवारी का जन्म हुआ था। वे पहले ऐसे नेता थे, जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री बने। तिवारी 1976-77, 1984-85, 1988-89 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2002-2007 तक वे उत्तराखंड के सीएम रहे। वे 2007 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे। राजीव सरकार में विदेश और वित्त मंत्री भी रहे, बाद में बनाई अपनी पार्टी राजीव गांधी सरकार के दौरान तिवारी 1986-87 तक विदेश मंत्री और 1987-88 तक वित्त मंत्री रहे। 1989 में राजीव गांधी के निधन के बाद एनडी तिवारी को कांग्रेस से प्रधानमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। लेकिन, 1991 के लोकसभा चुनाव में वे नैनीताल सीट से हार गए। हार की वजह से तिवारी दावेदारी कमजोर हो गई। इन चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने। 1994 में तिवारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अर्जुन सिंह के साथ मिलकर तिवारी कांग्रेस बनाई। हालांकि, सोनिया गांधी के राजनीति में उतरने के बाद 1995 में तिवारी औ